भोपाल। लंबे समय से चली आ रही मांग के बाद अब रीवा को भोपाल और पटना से सीधी हवाई कनेक्टिविटी मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार सुबह राजा भोज विमानतल से भोपाल–रीवा के बीच पहली उड़ान को फ्लैग ऑफ करेंगे। इसी अवसर पर भोपाल–पटना, रीवा–कोलकाता और जबलपुर–कोलकाता हवाई सेवाओं का भी शुभारंभ किया जाएगा।
रीवा के लिए यह सेवा सप्ताह में तीन दिन संचालित होगी। भोपाल–रीवा उड़ान के शुभारंभ के बाद मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को उड़ान उपलब्ध रहेगी। वहीं, पटना के लिए हवाई सेवा 10 अगस्त से शुरू होने की जानकारी दी गई है।
राज्य सरकार की ओर से इन हवाई सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए प्रत्येक राउंड ट्रिप पर 10 लाख रुपये तक की वायबिलिटी गैप फंडिंग उपलब्ध कराई जा रही है। विमानन नीति के तहत प्रदेश में कुल 8 नए हवाई मार्गों को मंजूरी मिली है। इनमें रीवा–दिल्ली, रीवा–इंदौर, रीवा–रायपुर और इंदौर–अंबुआधी जैसी सेवाएं पहले ही शुरू की जा चुकी हैं।
इस कार्यक्रम में केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री किंजरापु राममोहन नायडू, उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों के मौजूद रहने की संभावना है।
जबलपुर–कोलकाता उड़ान भी हुई शुरू
इधर, जबलपुर से कोलकाता के बीच सीधी हवाई सेवा की शुरुआत भी हो गई है। शनिवार सुबह कोलकाता से उड़ान भरकर विमान करीब 9:35 बजे डुमना विमानतल पहुंचा। एयरपोर्ट पर प्रशासन और एविएशन अधिकारियों ने यात्रियों का स्वागत किया।
पहली उड़ान से कोलकाता से 17 यात्री जबलपुर पहुंचे, जबकि इसके बाद विमान 28 यात्रियों को लेकर कोलकाता के लिए रवाना हुआ। इससे जबलपुर और कोलकाता के बीच हवाई संपर्क को भी मजबूती मिली है।
Trending
- ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड में सुभाष चंद्रा पर CBI की FIR
- रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामला: न्याय की मांग को लेकर पिता का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
- रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; CM मोहन यादव ने सहायता राशि का किया ऐलान
- MP Police SI Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online for 507 Subedar & Sub Inspector Posts
- सीधी को मिली नई IAS अफसर, सौम्या आनंद ने संभाला जिला पंचायत CEO का पदभार
- SGMH में बड़ी कार्रवाई: अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा पद से हटाए गए
- चित्रकूट में जलप्रलय जैसे हालात: मंदाकिनी का रौद्र रूप, 200 से अधिक दुकानें जलमग्न, कई घरों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी
- एमपी में बारिश का कहर: 11 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी, चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात

