सीधी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की 2021 बैच की अधिकारी सौम्या आनंद ने सोमवार को जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया।
नई जिम्मेदारी के साथ अब उनके नेतृत्व में जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।पदभार संभालने से पहले सौम्या आनंद श्योपुर में जिला पंचायत CEO एवं अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं।
उन्होंने B.Tech (IT) की शिक्षा प्राप्त की है और UPSC सिविल सेवा परीक्षा पहली ही कोशिश में 492वीं रैंक के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी।
सीधी में पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने प्रशासनिक कार्यों और जिला पंचायत की प्राथमिकताओं को लेकर जिम्मेदारी संभाल ली है।
उनके अनुभव और प्रशासनिक कार्यशैली से जिले के विकास कार्यों को नई दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।
सौम्या आनंद के पति संघ प्रिय भी मध्यप्रदेश कैडर के 2018 बैच के IAS अधिकारी हैं, जो वर्तमान में ग्वालियर नगर निगम आयुक्त के पद पर पदस्थ हैं।
Rewa Times Now की ओर से सौम्या आनंद को नई जिम्मेदारी के लिए हार्दिक शुभकामनाएं।

