रीवा। नगर निगम क्षेत्र में दुकान और आवासीय योजनाओं में लाभ दिलाने के नाम पर लोगों से लाखों रुपये की ठगी करने वाले आरोपी को अमहिया पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी लोगों को नगर निगम का कर्मचारी बताकर उन्हें दुकान दिलाने का झांसा देता था।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान राजाराम सोनी के रूप में हुई है। वह रीवा शहर में घूम-घूमकर लोगों को नगर निगम क्षेत्र में दुकान और आवास दिलाने का भरोसा दिलाता था। इसके लिए वह अलग-अलग योजनाओं के पोस्टर और दस्तावेज दिखाकर लोगों को अपने जाल में फंसाता था।
35 हजार रुपये लेकर कराया फर्जी पंजीयन
पीड़ित रवींद्र पटेल के मुताबिक आरोपी ने अटल पार्क के पास ओबीसी कोटे की तीन दुकानें दिलाने का लालच दिया। आरोपी ने दुकान लेने पर 25 प्रतिशत की छूट मिलने की बात कही और रवींद्र से 35 हजार रुपये लेकर पंजीयन कराने का दावा किया। इसके बाद उसे रसीद भी दी गई।
करीब एक महीने बाद जब रवींद्र ने दुकान के संबंध में जानकारी मांगी तो आरोपी ने उसे टालना शुरू कर दिया। बाद में उसने एक अन्य ग्राहक से भी पैसे दिलाने का प्रयास किया। शक होने पर रवींद्र ने अमहिया पुलिस को मामले की जानकारी दी।
कई लोगों से ठगी की आशंका
पुलिस पूछताछ में सामने आया कि आरोपी लंबे समय से लोगों को दुकान और आवास दिलाने के नाम पर ठगी कर रहा था। पुलिस को उसके मोबाइल की जांच में कई लोगों से पैसे की रसीद भेजने संबंधी जानकारी भी मिली है। पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर यह पता लगाने में जुटी है कि उसने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया और कुल कितनी रकम की ठगी की है।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
Trending
- ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड में सुभाष चंद्रा पर CBI की FIR
- रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामला: न्याय की मांग को लेकर पिता का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
- रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; CM मोहन यादव ने सहायता राशि का किया ऐलान
- MP Police SI Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online for 507 Subedar & Sub Inspector Posts
- सीधी को मिली नई IAS अफसर, सौम्या आनंद ने संभाला जिला पंचायत CEO का पदभार
- SGMH में बड़ी कार्रवाई: अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा पद से हटाए गए
- चित्रकूट में जलप्रलय जैसे हालात: मंदाकिनी का रौद्र रूप, 200 से अधिक दुकानें जलमग्न, कई घरों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी
- एमपी में बारिश का कहर: 11 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी, चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात

