रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय
(SGMH) में 22 वर्षीय प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद परिजनों से अभद्रता के मामले में तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। परिजनों से बातचीत के दौरान उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। अब सर्जरी विभाग के HOD डॉ. प्रियंक शर्मा को नया अधीक्षक बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय टीम गठित की गई है।
Rewa Times Now
सूत्र:-

