Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड में सुभाष चंद्रा पर CBI की FIR
- रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामला: न्याय की मांग को लेकर पिता का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
- रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; CM मोहन यादव ने सहायता राशि का किया ऐलान
- MP Police SI Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online for 507 Subedar & Sub Inspector Posts
- सीधी को मिली नई IAS अफसर, सौम्या आनंद ने संभाला जिला पंचायत CEO का पदभार
- SGMH में बड़ी कार्रवाई: अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा पद से हटाए गए
- चित्रकूट में जलप्रलय जैसे हालात: मंदाकिनी का रौद्र रूप, 200 से अधिक दुकानें जलमग्न, कई घरों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी
- एमपी में बारिश का कहर: 11 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी, चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात
Author: Sagar
Rewa Times Now : – रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय में प्रसूता कल्पना मिश्रा और उसके नवजात बच्चे की मौत के मामले में न्याय की मांग को लेकर परिजनों का विरोध जारी है। कल्पना के पिता रामशिरोमणि मिश्रा शुक्रवार को लगातार तीसरे दिन आमरण अनशन पर बैठे रहे। इसी दौरान मध्यप्रदेश के उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल धरना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने रामशिरोमणि मिश्रा से मुलाकात कर घटना से जुड़ी पूरी जानकारी ली और उनकी शिकायतों को गंभीरता से सुना। बेटी और नवजात की मौत की घटना बताते हुए रामशिरोमणि मिश्रा भावुक हो गए। उन्होंने उपमुख्यमंत्री के सामने अस्पताल में उपचार…
Rewa-Sidhi Highway Accident: रीवा-सीधी मार्ग पर बुधवार शाम एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में पांच लोगों की जान चली गई, जबकि करीब 23 यात्री घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची तथा राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया। घटना के बाद मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने दुर्घटना पर शोक व्यक्त करते हुए मृतकों के परिवारों के लिए आर्थिक सहायता तथा गंभीर रूप से घायल लोगों के उपचार के लिए सहायता राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये की सहायता मुख्यमंत्री डॉ. मोहन…
सीधी। भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) की 2021 बैच की अधिकारी सौम्या आनंद ने सोमवार को जिला पंचायत सीधी के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (CEO) का पदभार संभाल लिया। नई जिम्मेदारी के साथ अब उनके नेतृत्व में जिले में पंचायत एवं ग्रामीण विकास से जुड़े कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।पदभार संभालने से पहले सौम्या आनंद श्योपुर में जिला पंचायत CEO एवं अपर कलेक्टर के रूप में अपनी सेवाएं दे रही थीं। उन्होंने B.Tech (IT) की शिक्षा प्राप्त की है और UPSC सिविल सेवा परीक्षा पहली ही कोशिश में 492वीं रैंक के साथ सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की थी। सीधी में पदभार ग्रहण…
रीवा के संजय गांधी स्मृति चिकित्सालय (SGMH) में 22 वर्षीय प्रसूता कल्पना मिश्रा और उनके नवजात की मौत के बाद परिजनों से अभद्रता के मामले में तत्कालीन अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा को पद से हटा दिया गया है। परिजनों से बातचीत के दौरान उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी का वीडियो वायरल होने के बाद कार्रवाई की गई। अब सर्जरी विभाग के HOD डॉ. प्रियंक शर्मा को नया अधीक्षक बनाया गया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने पीड़ित परिवार को 2 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। मामले की जांच के लिए 7 सदस्यीय टीम गठित की गई…
सतना जिले की धार्मिक नगरी में बाढ़ से हाहाकार, कई इलाकों का संपर्क टूटा चित्रकूट/सतना। मध्यप्रदेश के सतना जिले स्थित प्रसिद्ध धार्मिक नगरी चित्रकूट इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। लगातार तेज बारिश के बाद मंदाकिनी नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ गया है और नदी खतरे के निशान से काफी ऊपर बह रही है। हालात इतने गंभीर हो चुके हैं कि शहर के अनेक हिस्सों में पानी भर गया है और कई मकान पहली मंजिल तक जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ से प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने के लिए राहत एवं बचाव अभियान…
MP Weather Update: मध्य प्रदेश में लगातार हो रही बारिश ने कई क्षेत्रों में जनजीवन प्रभावित कर दिया है। पूर्वी मध्य प्रदेश में सक्रिय मौसम प्रणाली के कारण अगले 24 घंटों के दौरान कई जिलों में तेज से बहुत तेज बारिश होने की संभावना जताई गई है। मौसम विभाग ने रीवा, मऊगंज, मैहर, सीधी, उमरिया,
भोपाल। मध्य प्रदेश में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रमोशन का इंतजार कर रहे कर्मचारियों के लिए सरकार की ओर से अहम पहल सामने आई है। राज्य में विभागीय पदोन्नति समिति (DPC) की प्रक्रिया को नियमित करने की दिशा में सरकार ने कदम बढ़ाया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संकेत दिया है कि अब प्रमोशन की प्रक्रिया को लंबे समय तक लंबित रखने के बजाय इसे नियमित रूप से आगे बढ़ाया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि कर्मचारियों को उनके सेवा संबंधी अधिकार समय पर मिलना जरूरी है। इसमें वेतन, भत्ते और पदोन्नति जैसे लाभ शामिल हैं। सरकार का प्रयास…
रीवा। पैगंबर हजरत मोहम्मद की पैदाइश की याद में मनाया जाने वाला ईद-मिलादुन्नबी का पर्व बुधवार को रीवा में धार्मिक श्रद्धा, उल्लास और आपसी सौहार्द के वातावरण में मनाया जा रहा है। पर्व को लेकर मुस्लिम समाज में खासा उत्साह दिखाई दिया। सुबह से ही शहर के मुस्लिम बहुल क्षेत्रों में चहल-पहल बढ़ गई और विभिन्न स्थानों पर धार्मिक गतिविधियां आयोजित की गईं। शहर के रानीगंज, तरहटी, अमहिया, घोघर रोड, संजय नगर-खुटेही सहित आसपास के इलाकों में पर्व की विशेष रौनक देखने को मिली। कई घरों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक रोशनी एवं सजावटी सामग्री से सजाया गया। मस्जिदों में…
भोपाल/M.P। मध्यप्रदेश की डॉ. मोहन यादव सरकार अपने कार्यकाल में पहली बार दो दिवसीय चिंतन शिविर आयोजित करने की तैयारी में है। प्रस्तावित शिविर में मुख्यमंत्री मोहन यादव मंत्रिपरिषद के साथ सरकार के अब तक के कामकाज की समीक्षा करने के साथ आगामी ढाई वर्षों की प्राथमिकताओं और योजनाओं पर विस्तार से चर्चा करेंगे। मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद चिंतन शिविर की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सितंबर में प्रस्तावित इस आयोजन में अलग-अलग विभागों को समूहों में बांटकर मंत्रियों के साथ योजनाओं की प्रगति और विभागीय उपलब्धियों पर मंथन किया जाएगा। विभागों की प्रगति के साथ भविष्य की…
रीवा। रीवा और शहडोल संभाग में लगातार बारिश एवं बाढ़ की स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रशासन को पूरी तरह अलर्ट रहने के निर्देश दिए हैं। रविवार को रीवा एयरपोर्ट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए मुख्यमंत्री ने दोनों संभागों के वरिष्ठ अधिकारियों और संबंधित जिलों के कलेक्टरों से स्थिति की जानकारी ली तथा राहत एवं बचाव कार्यों की समीक्षा की। प्रभावित इलाकों में तत्काल राहत शिविर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिन स्थानों पर अभी भी पानी भरा हुआ है, वहां जरूरत के अनुसार राहत शिविर तत्काल शुरू किए जाएं। शिविरों में प्रभावित परिवारों के लिए भोजन,…
