Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड में सुभाष चंद्रा पर CBI की FIR
- रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामला: न्याय की मांग को लेकर पिता का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
- रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; CM मोहन यादव ने सहायता राशि का किया ऐलान
- MP Police SI Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online for 507 Subedar & Sub Inspector Posts
- सीधी को मिली नई IAS अफसर, सौम्या आनंद ने संभाला जिला पंचायत CEO का पदभार
- SGMH में बड़ी कार्रवाई: अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा पद से हटाए गए
- चित्रकूट में जलप्रलय जैसे हालात: मंदाकिनी का रौद्र रूप, 200 से अधिक दुकानें जलमग्न, कई घरों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी
- एमपी में बारिश का कहर: 11 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी, चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात
Author: Sagar
रीवा। प्रदेश में लगातार हुई बारिश और अतिवृष्टि के कारण प्रभावित रीवा एवं शहडोल संभाग के हालात को लेकर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार शाम रीवा पहुंचकर अधिकारियों के साथ राहत एवं बचाव कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राहत शिविरों की व्यवस्थाएं बेहतर रखी जाएं और प्रभावित लोगों को भोजन, स्वच्छ पेयजल तथा आवश्यक चिकित्सा सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएं। उन्होंने कहा कि जिन गांवों और नगरीय क्षेत्र के वार्डों में बाढ़ का असर हुआ है, वहां विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए जाएं, ताकि लोगों को तत्काल…
REWA TIMES NOW रीवा। जिले में हुई तेज बारिश के बाद शहर के कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। इसका असर पुलिस अधीक्षक कार्यालय पर भी देखने को मिला, जहां बारिश का पानी परिसर के साथ कार्यालय के अंदर तक पहुंच गया। पानी भरने के कारण लंबे समय से सुरक्षित रखे गए पुराने शासकीय दस्तावेज और महत्वपूर्ण रिकॉर्ड भी प्रभावित हुए हैं। कार्यालय में पानी पहुंचने की जानकारी मिलते ही पुलिस विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों ने रिकॉर्ड को सुरक्षित करने की कवायद शुरू कर दी। पानी से प्रभावित दस्तावेजों को अलग-अलग किया जा रहा है और उन्हें…
नई दिल्ली/हल्द्वानी। भारत को आजाद हुए 79 साल हो चुके हैं। संविधान ने हर नागरिक को समानता, सम्मान और गरिमा का अधिकार दिया है। इसके बावजूद जाति के आधार पर भेदभाव की घटनाओं के आरोप सामने आना देश के लोकतांत्रिक मूल्यों पर गंभीर सवाल खड़े करता है। उत्तराखंड के हल्द्वानी में कांग्रेस अध्यक्ष एवं राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के कार्यक्रम के बाद कथित तौर पर कार्यक्रम स्थल के “शुद्धिकरण” को लेकर राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है। खड़गे ने राज्यसभा में इस मुद्दे को उठाया और इसे अपमानजनक बताया। केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा ने मामले की जांच…
शहडोल। विश्व आदिवासी दिवस एवं स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मानव सेवा और सामाजिक सरोकार की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन तथा मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शहडोल के संयुक्त सहयोग से आयोजित यह शिविर बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय एवं संबद्ध चिकित्सालय स्थित ब्लड सेंटर में संपन्न हुआ। शिविर के दौरान 70 से अधिक लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान किया। समाचार लिखे जाने तक रक्तदाताओं के पहुंचने का क्रम जारी था। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सकों, अधिकारियों, नर्सिंग अधिकारियों, पैरामेडिकल कर्मचारियों और अन्य स्टाफ के…
नई दिल्ली। अंतरजातीय विवाह को प्रोत्साहित करने और समाज में जातिगत भेदभाव को कम करने के उद्देश्य से केंद्र तथा विभिन्न राज्य सरकारों की ओर से कई तरह की प्रोत्साहन योजनाएं संचालित की जाती हैं। इन योजनाओं में पात्र दंपतियों को आर्थिक सहायता दी जाती है। योजना और राज्य के अनुसार यह राशि ₹50 हजार से लेकर ₹5 लाख तक हो सकती है। अगर आपने अंतरजातीय विवाह किया है या ऐसा विवाह करने की योजना बना रहे हैं, तो संबंधित सरकारी योजना की पात्रता और आवेदन की समय-सीमा जरूर जांच लें। कई योजनाओं में विवाह का पंजीकरण और निर्धारित अवधि…
रांची | छात्रों के आंदोलन को मिला विपक्ष का साथ, सरकार ने बातचीत की पहल की छात्र संगठनों ने आगामी 7 और 10 अगस्त को विधानसभा घेराव करने का ऐलान किया है। ऐसे में आने वाले दिनों में सरकार और आंदोलनकारी छात्रों के बीच टकराव की स्थिति पैदा होने की आशंका जताई जा रही है। बुधवार को आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में छात्र मौजूद रहे। इसी दौरान प्रशासनिक अधिकारियों की एक टीम भी वहां पहुंची और छात्रों के प्रतिनिधियों के साथ बातचीत करने का प्रस्ताव रखा। हालांकि, छात्रों ने तत्काल कोई फैसला लेने के बजाय आपस में विचार-विमर्श करने…
चिकित्सक, नर्सिंग एवं पैरामेडिकल स्टाफ समेत छात्र-छात्राओं से रक्तदान की अपील शहडोल। बिरसा मुंडा शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शहडोल के ब्लड सेंटर में 12 अगस्त 2026, बुधवार को रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। महाविद्यालय अधिष्ठाता कार्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार शिविर का आयोजन प्रातः 10 बजे से किया जाएगा। यह शिविर मध्यप्रदेश राज्य कर्मचारी संघ, शहडोल प्रकोष्ठ तथा मेडिकल एंड हेल्थ नर्सिंग एसोसिएशन, शहडोल की ओर से प्रस्तुत आवेदन के क्रम में आयोजित किया जा रहा है। महाविद्यालय प्रशासन ने सभी चिकित्सकों, नर्सिंग स्टाफ, पैरामेडिकल स्टाफ, गैर-शैक्षणिक अधिकारी-कर्मचारियों एवं छात्र-छात्राओं से शिविर में सहभागिता कर रक्तदान करने की अपील की…
इस खबर का असर शेयर बाजार में भी देखने को मिला। प्रस्ताव सामने आने के बाद Bajaj Finance के शेयर में तेज गिरावट दर्ज की गई। कारोबार के दौरान कंपनी के शेयर करीब 5.84 फीसदी तक टूटकर लगभग 1,078 रुपये के स्तर पर आ गए। इसी तरह L&T Finance के शेयर में भी करीब 2.73 फीसदी की कमजोरी देखने को मिली। आखिर RBI के प्रस्ताव में क्या है? RBI का प्रस्ताव मुख्य रूप से ऐसे क्रेडिट प्रोडक्ट्स से जुड़ा है, जिनमें ग्राहक को एक निश्चित क्रेडिट लिमिट उपलब्ध कराई जाती है और वह जरूरत के अनुसार उस लिमिट से रकम…
