मध्य प्रदेश सरकार ने किसानों की पहचान को डिजिटल रूप से दर्ज करने के लिए प्रदेशभर में फार्मर आईडी बनाने का अभियान शुरू किया है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने किसानों से फार्मर आईडी बनवाने की अपील की है। सरकार के अनुसार, इससे किसानों को सरकारी योजनाओं और सुविधाओं का लाभ आसानी से मिल सकेगा तथा उन्हें अलग-अलग जगहों पर लंबी कतारों में लगने की जरूरत कम होगी।
मुख्यमंत्री ने शिवपुरी के बलराम कृषि महोत्सव को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से संबोधित करते हुए कहा कि किसानों को फार्मर आईडी बनवाने के लिए सरकारी दल उनके पास पहुंचकर सहायता करेंगे। राज्य सरकार ने किसानों को जीरो प्रतिशत ब्याज पर खाद उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि शिवपुरी के किसानों की मेहनत से पैदा होने वाली मूंगफली की पहचान अब पूरे देश में बन रही है। उन्होंने किसानों से पारंपरिक फसलों के साथ-साथ बागवानी, डेयरी, मत्स्य पालन और पशुपालन जैसे क्षेत्रों को भी अपनाने की अपील की, ताकि उनकी आय के स्रोत बढ़ सकें।
उन्होंने कहा कि शिवपुरी में केन-बेतवा, पार्वती, सिंध और महुअर जैसी नदियों से खेतों को पर्याप्त जल उपलब्ध हो रहा है। सरकार का उद्देश्य किसानों की आय और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।
Trending
- ₹1,322 करोड़ के कथित लोन फ्रॉड में सुभाष चंद्रा पर CBI की FIR
- रीवा जच्चा-बच्चा मौत मामला: न्याय की मांग को लेकर पिता का आमरण अनशन तीसरे दिन भी जारी
- रीवा-सीधी मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, 5 की मौत; CM मोहन यादव ने सहायता राशि का किया ऐलान
- MP Police SI Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online for 507 Subedar & Sub Inspector Posts
- सीधी को मिली नई IAS अफसर, सौम्या आनंद ने संभाला जिला पंचायत CEO का पदभार
- SGMH में बड़ी कार्रवाई: अधीक्षक डॉ. राहुल मिश्रा पद से हटाए गए
- चित्रकूट में जलप्रलय जैसे हालात: मंदाकिनी का रौद्र रूप, 200 से अधिक दुकानें जलमग्न, कई घरों की पहली मंजिल तक पहुंचा पानी
- एमपी में बारिश का कहर: 11 जिलों के लिए भारी वर्षा की चेतावनी, चित्रकूट में बाढ़ जैसे हालात

